sort story in hindi दूसरों की प्रशंसा करना बन्द करो
sort story in hindi दूसरों की प्रशंसा करना बन्द करो hi guys short story in hindi mai aapka swagar hai. to dosto aaj hum aapko batane vaale hai ki दूसरों की प्रशंसा करना बन्द करो short story in hind एक कवि एक अमीर आदमी के पास गया और उसकी कविता में बड़ी प्रशंसा की। उस अमीर आदमी ने प्रसन्न होकर कहा, “इस समय मेरे पास रुपए तो नहीं हैं परन्तु अनाज बहुत है। यदि आप कल आयें तो आपको बहुत कुछ अनाज दूं।" कवि घर चला गया और दूसरे दिन सवेरे ही अमीर आदमी के घर पर उपस्थित हुआ। उसे देखकर अमीर आदमी ने उससे पूछा, “इतने सवेरे कैसे आना हुआ? मैं आपकी क्या सेवा कर सकता हूँ?' कवि ने उत्तर दिया, “आपने कल मुझे कुछ अनाज देने का आश्वासन दिया था, इसलिए मैं हाजिर हुआ हूँ।" यह सुनकर अमीर आदमी हँस पड़ा। उसने कवि से कहा, “आप तो बड़े ही मूर्ख मालूम पड़ते हैं। आपने मुझे बातों से प्रसन्न किया था, इसलिए मैंने भी आपको उसी तरह प्रसन्न किया। मैं आपको अनाज क्यों दूँ? क्या आपने शब्दों के अतिरिक्त मुझे कुछ दिया था, जिसके बदले आप मुझसे अनाज की आशा करते हैं?" short...